“इंदर रावत की मुख्यमंत्री धामी से भेंट: रामनगर के विकास और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा”

ख़बर शेयर करें -

पूर्व सैनिक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की भेंट के दौरान युवाओं के रोजगार, मातृशक्ति सशक्तिकरण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा प्रदेश के समग्र विकास सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही मोहन स्थित आईएनपीसीएल फैक्ट्री के निजीकरण के विरोध में स्थानीय लोगों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन एवं जनभावनाओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार जनहित के इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेगी तथा रामनगर एवं पर्वतीय क्षेत्रों के हितों की रक्षा व रोजगार के लिए अपनी ओर से पत्राचार कर सकारात्मक प्रयास करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पशुपालन और गन्ना विकास विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र: बोले—'मेहनत और प्रतिभा के दम पर मिल रही सरकारी नौकरियां'

इंदर रावत ने प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण एवं विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि सरकार जनभावनाओं के अनुरूप विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी।

Ad_RCHMCT