“रामनगर: सहकारी क्रय-विक्रय समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न; श्रीमती पूजा रावत ने संभाला अध्यक्ष का कार्यभार”

ख़बर शेयर करें -


सहकारी क्रय विक्रय समिति रामनगर की प्रथम नवनिर्वाचित महिला अध्यक्ष श्रीमती पूजा रावत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा चिलवाल तथा सभी संचालकों का आज रामनगर स्थित मुख्यालय में शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट जी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष श्री राकेश नैनवाल जी रहे।। शपथ पश्चात श्रीमती पूजा रावत द्वारा आज विधिवत रूप से अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया गया।
शपथ कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने सहकारिता को मजबूर करने तथा समिति को आगे ले जाने की बात कही तथा सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग करने की बात कही।।
समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा रावत ने कार्यक्रम में आने के लिए समिति के पदाधिकारियों,सहकारी बंधुओं का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया तथा मिल जुलकर समिति को मजबूत करने की बात कही।
कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा,नगर अध्यक्ष भूपेंद्र खाती,मालधन मंडल अध्यक्ष प्रेम आर्या, रामनगर किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, करणपुर सहकारी समिति अध्यक्ष विजयपाल रावत, पीपलसाना समिति अध्यक्ष अमन रंधावा,मालधन सहकारी समिति अध्यक्ष हरीश दफोटी,राजेंद्र सैनी, कपिल रावत,चंदन अधिकारी, भावना भट्ट,आशा बिष्ट,नीमा मठपाल किरण रावत, ममता पांडे, मनप्रीत कौर,किशोरी लाल आदि लोग उपस्थित रहें।

Ad_RCHMCT