पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: जनपद न्यायालय अल्मोड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायिक अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण

ख़बर शेयर करें -

“🌳🌲# इस पेड़ की जिम्मेदारी मेरी है#”🌳🌲
माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में दिनांक 05/06/2026 को जनपद न्यायालय परिसर अल्मोड़ा में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम,वृहद वृक्षारोपण।माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्री श्रीकांत पाण्डेय जी द्वारा औषधीय वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित अन्य न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण व कमचारियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा यह कथन कहा गया कि पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक-एक पौधा लगाये एवं संरक्षण का संकल्प लें जिससे हम पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें।उक्त कार्यक्रम में श्रीमती अनामिका सिंह सिविल जज (सी०डि०)/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा,मो० याकूब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,अल्मोड़ा, आफिया मतीन सिविल जज (सी.डि), अल्मोड़ा,श्री नवल सिंह बिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा द्वारा भी न्यायालय परिसर में औषधीय व छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया एवं लगाये पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।उक्त अवसर पर विद्वान अधिवक्तागण,कर्मचारियों एवं अधिकार मित्र द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया । उक्त अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा पाण्डेखोला बाईपास से हाईडिल गेट तक श्रीकृष्णा विद्यापीठ व द बोधी ट्री पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया एवं वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया। जागरूकता कार्यक्रम में रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती तुलसी जौहरी व अधिकार मित्र उपस्थित रहें।

Ad_RCHMCT