मा0 मुख्यमंत्री का नैनीताल दौरा: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भीमताल में पुलिस कर्मियों की हुई ब्रीफिंग

ख़बर शेयर करें -

मा0 मुख्यमंत्री जी के जनपद नैनीताल में दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद

एसपी नैनीताल ने ब्रीफिंग लेकर पुलिस कर्मियों को सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम करने के दिए कड़े निर्देश

प्रैस नोट

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशानुसार, आज जनपद में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के दिशा–निर्देश दिए गए हैं।

तत्क्रम में डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल द्वारा रामलीला ग्राउंड भीमताल में ड्यूटी पर तैनात होने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंहनगर: घर के आगे गाड़ी खड़ी करने के विवाद में खूनी संघर्ष, 02 आरोपी गिरफ्तार

👉ब्रीफिंग के मुख्य बिंदु:

▫️सख्त एक्सेस कंट्रोल: वी0आई0पी0 प्रोटोकॉल के मानकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा और एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

▫️सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग: सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्धों पर नजर रखने और प्रभावी चेकिंग व फ्रिस्किंग करने के कड़े निर्देश दिए गए।

▫️सुगम यातायात व्यवस्था: आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में हंगामा करना पड़ा भारी! रामनगर में स्कॉर्पियो सीज, काशीपुर का चालक गिरफ्तार

▫️व्यवहार कुशलता: ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया गया कि सभी पुलिसकर्मियों को शालीनता और विनम्रता से व्यवहार करेंगे।

▫️वीआईपी मार्ग: वीआईपी मूवमेंट के दौरान VIP मार्गो पर सभी रोक, रुकावटों को पूर्व में ही दूर कर लिया जाय।

▫️सभी को सतर्कता और पूर्ण मुस्तैदी के साथ वीआईपी ड्यूटी सम्पादित करने के निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार जनपद नैनीताल, श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी, श्री रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, श्रीमती अंजना नेगी सीओ नैनीताल, श्री अंकित थपलियाल सीओ(UT), श्री राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक भीमताल, श्री महेश चंद्र निरीक्षक यातायात भवाली समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बदलाव की बयार: 75% सरकारी अनुदान के साथ नैनीताल की 30 एकल महिलाओं ने शुरू किया अपना स्वरोजगार!

इसके अतिरिक्त श्री विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी द्वारा भी नैनीताल में VIP ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी/कर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

Ad_RCHMCT