यहां विकास कार्यों में हुई अनियमित्ता, डीएम ने डीपीआरओ को सौंपी जांच

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में बुधवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी  में जनसुुनवाई आयोजित हुई। 

डीएम ने आम जनमानस की समस्याओ  एव शिकायतों  का संज्ञान गंभीरता से  लिया जिसमें विभिन्न लोगो ने  पेयजल, सडक, पेंशन, खनन, अतिक्रमण,विद्युत,  विकास कार्यों  में अनियमितता आदि की शिकायतें व समस्याएं  दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

डीएम ने मौके पर ही दूूरभाष के  माध्यम से संबंधित अधिकारियों  से वार्ता कर  समस्याओं व शिकायतो का भली-भांति परीक्षण करने के उपरांत निर्धारित समयावधि में समस्याओं व शिकायतो को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

जनसुुनवाई में  ओखल कांडा  ग्राम पंचायत बडौन के विकास कार्यों   में ग्राम  वासियों द्वारा अनियमिता की  शिकायत रखी जिसे डीएम  ने गम्भीरता से लेते हुए  डीपीआरओ को जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने  के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के साथ ही आमजनमानस उपस्थित थे।         

Ad_RCHMCT