जज के बेटे ने तोड़ा नियम, फिर गांठने लगा रौब, सीज हुई कार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऋषिकेश में मजिस्ट्रेट लिखी यूपी नंबर की कार के चालक को नियम तोड़ना महंगा पड़ गया। इस कार में जज का बेटा और उसके दोस्त बताए गए हैं। इस पर पुलिस ने सबक सिखाते हुए कार को सीज कर दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मेगा प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त: रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश; शारदा घाट निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर भद्रकाली के समीप कार में सवार युवक सनरूफ से बाहर निकालकर शोर मचा रहे थे और यातायात नियमों का उल्लंघन भी कर रहे थे। जब भद्रकाली चौकी पुलिस ने युवकों को रोका तो कार  में सवार युवक सौरभ पुत्र अखिलेश निवासी गरवाल आजमगढ़ यूपी ने स्वयं को जज का बेटा बताते हुए पुलिस पर रौब दिखाने का प्रयास किया। 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

इस पर पुलिस ने एक्शन ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।  थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक के रितेश शाह ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में वाहन को सीज  कर दिया गया है।

Ad_RCHMCT