कलयुगी भाई ने सगी बहन को बनाया हवस का शिकार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कलयुगी भाई ने अपनी ही बहन को हवस का शिकार बना दिया। इसके बाद आरोपी बहन को चाची के घर छोड़कर फरार हो गया। मां की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

पुलिस को दी शिकायत में रुड़की निवासी महिला ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 10-12 दिन पहले माजरा स्थित अपनी चाची के घर रहने आई थी। उसे छोड़ने के लिए उसका बड़ा भाई आया था। गुरुवार सुबह आरोपित अपनी बहन को मुस्लिम कालोनी ले जाने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

आरोपित उसे शिमला बाईपास रोड की तरफ ले गया। जहां झाड़ियों में ले जाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रात 12 बजे आरोपित ने पीड़िता को चाची के घर छोड़ा और वहां से फरार हो गया। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Ad_RCHMCT