काशीपुर: महापौर दीपक बाली ने दी जनता को बड़ी राहत, रजिस्ट्रियां व दाखिल-खारिज प्रक्रिया दोबारा शुरू

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalकाशीपुर-नगर निगम से जुड़ी लंबित समस्याओं को लेकर महापौर दीपक बाली ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि काशीपुर की जनता को संपत्ति संबंधी कार्यों में अब राहत मिलेगी।

महापौर ने बताया कि हाउस टैक्स की रसीद पर रजिस्ट्री बंद होने से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। किसी को मकान बेचना था, तो किसी को बेटी की शादी या रोजगार के लिए संपत्ति का उपयोग करना था, लेकिन रजिस्ट्रियां ठप होने से सब काम रुक गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मुद्दे पर चर्चा के बाद जिलाधिकारी और एडीएम के स्तर पर समाधान निकाला गया है। अब मंगलवार से रजिस्ट्री कार्यालय खुलते ही रजिस्ट्रियां सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगी।

इसके साथ ही महापौर ने बताया कि दाखिल-खारिज का मामला भी लंबे समय से अटका हुआ था। नगर निगम बोर्ड ने पहले ही प्रस्ताव पारित कर शासन को भेज दिया था। उन्होंने कहा कि अब निगम ने दाखिल-खारिज का काम 0% शुल्क के साथ शुरू कर दिया है। केवल ₹1000 फाइल चार्ज और एक एफिडेविट के आधार पर दाखिल-खारिज कराया जा सकता है। कई लोग अपने काम शुरू भी करा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

महापौर ने अनाधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर भी कहा कि यह जिले की एक बड़ी समस्या है। लगभग 1000 कॉलोनियां अनधिकृत रूप से बसी हुई हैं, जिनमें हजारों-लाखों लोग रह रहे हैं। इन कॉलोनियों की रजिस्ट्री व नक्शा पास न होने से लोग परेशान हैं। इस पर मुख्यमंत्री को वन टाइम सेटलमेंट योजना का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें उपभोक्ताओं को राहत देने के साथ-साथ कॉलोनी काटने वालों से भी एफिडेविट लिया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी गड़बड़ी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

मास्टर प्लान को लेकर महापौर ने कहा कि इसे व्यवहारिक रूप देने के लिए पहले वाला ड्राफ्ट रोका गया था। अब नई योजना बनाई जा रही है, जिसमें पहले से बसी आबादी और पुरानी कॉलोनियों को उसी रूप में रखते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर होगा। नया मास्टर प्लान अगले 3-4 महीने में आने की उम्मीद है।

महापौर ने भरोसा जताया कि इन फैसलों से काशीपुर की जनता को बड़ी राहत मिलेगी और शहर के विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ेंगे।

Ad_RCHMCT