उत्तराखंडः नशे की आग में जल उठा प्यार, पति ने बेरहमी से मार डाली पत्नी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मनेरी थाना क्षेत्र के बयाणा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां रिश्तों के भीतर ही एक दर्दनाक क़त्ल की वारदात हुई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। इस घटना ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी है।

घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब गांव की एक महिला ने पुलिस को सूचित किया कि उसकी देवरानी वर्षा बाथरूम में बेहोश पड़ी है और उसका पति विष्णु चौहान घर पर नहीं है। सूचना पाकर मनेरी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और वर्षा को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026: राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ऋषिकेश से पहले जत्थे का भव्य प्रस्थान

पुलिस की जांच में पता चला कि वर्षा की हत्या धारदार हथियार और डंडों से की गई थी। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के साथ चुन्नी से गला घोंटने के भी सबूत मिले हैं। 28 वर्षीय वर्षा की हत्या का आरोप उसके पति विष्णु चौहान पर है, जो घटना के बाद फरार हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश के बीच प्रशासन की तत्परता, रातभर चले रेस्क्यू अभियान से हजारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

वर्षा के पिता चत्तर सिंह पंवार ने बताया कि करीब दस साल पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी विष्णु से की थी। विष्णु नशे का आदी था और पहले भी वर्षा के साथ मारपीट करता रहा है। छह महीने पहले वर्षा बच्चों के साथ मायके चली गई थी, लेकिन पंचायत चुनाव से पहले दोनों परिवारों ने सुलह कराई और वर्षा वापस ससुराल लौट आई थी।

किसे उम्मीद थी कि डेढ़ महीने के भीतर ही वर्षा की जिंदगी इस तरह खत्म हो जाएगी। वर्षा अपने पीछे सात और छह साल के दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। पूरे गांव और परिवार में गहरा शोक और मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का बड़ा धमाका: 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत IPL सट्टा गैंग का ₹3.5 करोड़ का खेल बेनकाब, 2 भाइयों समेत 3 गिरफ्तार!

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष मनोज असवाल ने बताया कि आरोपी की खोज के लिए कई टीमें गठित कर कई जगहों पर दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

Ad_RCHMCT