उत्तराखंड में आफ़त की बारिश! 17 सितंबर तक नहीं मिलेगी राहत, अलर्ट पर पूरा प्रदेश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार बदलते मौसम ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने राज्यभर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश का भी पूर्वानुमान है। विभाग ने साफ किया है कि 18 सितंबर तक बारिश से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी से की भेंट: रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹1.79 करोड़ स्वीकृत करने पर जताया आभार

शनिवार को मौसम विभाग ने जानकारी दी कि गढ़वाल मंडल के देहरादून और पौड़ी गढ़वाल जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं कुमाऊं मंडल के उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

इसके अलावा उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और अल्मोड़ा जिलों में भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड का 12 घंटे में पुनर्निर्माण: भाऊवाला से लौटते समय सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

रविवार, 14 सितंबर: सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश

सोमवार, 15 सितंबर: देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में बारिश का असर ज्यादा रहेगा

मंगलवार, 16 सितंबर: राज्य के सभी जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश

बुधवार, 17 सितंबर: कुछ जिलों में बारिश की तीव्रता में हल्की कमी आने की संभावना

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वालों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है, क्योंकि भारी बारिश से भूस्खलन और सड़क अवरोध जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

Ad_RCHMCT