मासूम बच्ची को गुलदार ने बनाया शिकार, इलाके में दहशत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, और ताजा मामला गढ़वाल मंडल के कोटद्वार से सामने आया है। पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में देर रात एक गुलदार ने चार साल की बच्ची पर हमला कर उसकी जान ले ली। बच्ची का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि के लिए एआई (AI) का सहारा: मुख्य सचिव ने दिए कर चोरी रोकने को AI आधारित तंत्र और विभागों के डेटा इंटीग्रेशन के निर्देश

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात लगभग आठ बजे हुई। गुलदार ने रिया (4), जो कि जितेंद्र रावत की बेटी थी, अचानक हमला कर उसे घसीटते हुए ले लिया। इस दर्दनाक घटना से परिवार में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने बच्ची की खोज शुरू कर दी। थोड़ी ही देर बाद उसका शव घर के पास ही बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

सूचना मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग के रेंजर नक्षत्र शाह और उनकी टीम तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। वहीं, इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Ad_RCHMCT