शादी में दंगल! जयमाला बीच में छोड़कर बारात पहुंची पुलिस चौकी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शादी के दौरान अचानक हंगामा हो गया, जिससे सभी हैरान रह गए। घटना के बाद आधी रात जयमाला छोड़कर बारात सीधे पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस मामले में मध्यस्थता करने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के प्रीत विहार के रहने वाले राहुल अपनी बरात लेकर बुधवार शाम छह बजे भूतबंगला की एक युवती के घर पहुंचे। दूल्हा-दुल्हन की खुशियों भरी बरात का स्वागत गेट पर किया गया, बाराती नाचते-गाते स्टेज की ओर बढ़े और रिबन काटने के बाद बरात दुल्हन के घर में पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

जयमाला के दौरान दुल्हन के बगल में एक युवक बैठ गया और उससे बातचीत करने लगा। दूल्हे को यह नागवार गुजरा और उसने विरोध किया। इसके बाद युवक के साथियों ने दूल्हा पक्ष पर हमला कर दिया। हंगामा बढ़ते ही गुस्साए दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नीति घाटी में लापता बीआरओ हवलदार पंकज की तलाश तेज: परिजनों की सोशल मीडिया अपील का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, फोन पर दिया हरसंभव मदद का भरोसा

झगड़े में दुल्हन के पिता को सदमा आया, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूल्हा शेरवानी पहनकर खुद रम्पुरा चौकी पहुंचे, उसके बाद पूरी बरात और दुल्हन पक्ष भी वहां पहुंच गया। दूल्हा पक्ष का आरोप था कि झगड़े में तीन लोगों के सिर फूट गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के अस्पतालों का 31 मार्च 2027 तक होगा NABH एक्रीडिटेशन; मुख्य सचिव ने दिए 3 माह में किडनी ट्रांसप्लांट व 24×7 डायलिसिस शुरू करने के निर्देश

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और उन्हें समझौता करने की सलाह दी। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष चौकी में ही डटे हुए थे।

Ad_RCHMCT