दुःखद- कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एलआईयू के सब इंस्पेक्टर की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों की एक और घटना सामने आई है। रविवार को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बगड़धार के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एलआईयू (खुफिया शाखा) के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

आगराखाल चौकी प्रभारी आमिर खान ने बताया कि दोपहर करीब 12:45 बजे कार चंबा से ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी बगड़धार के पास दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल और पुलिस, आपदा प्रबंधन व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

कार लगभग 150 से 200 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। हादसे में टिहरी अंजनीसैंण निवासी अरविंद डंगवाल (45) पुत्र द्वारिका प्रसाद डंगवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वह कार में अकेले सवार थे और अंजनीसैंण से देहरादून जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

मृतक एलआईयू स्पेशल ब्रांच देहरादून में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। दुर्घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, और जांच जारी है।

Ad_RCHMCT