हल्द्वानीः सीबीआई ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन में मारा छापा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर  रविवार को सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

सीबीआई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया और कई अधिकारी सतर्क हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

हालांकि, सीबीआई की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।

Ad_RCHMCT