हल्द्वानीः लापता छात्र को पुलिस ने इस इलाके से किया बरामद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में रहस्यमय प‌रिस्थितियों में लापता हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) हल्द्वानी में 9वीं कक्षा का छात्र यथार्थ मिश्रा को पुलिस ने आखिरकार बरामद कर लिया है। वह 20 मार्च को परिजनों से नाराज होकर घर छोड़कर चला गया था। 

पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि यथार्थ किसी बात से नाराज था, जिसके चलते उसने घर छोड़ने का निर्णय लिया। गुस्से में उसने अपनी स्कूटी और किताबें जंगल में जलाकर फेंक दी थीं। इसके बाद वह दिल्ली चला गया था। हल्द्वानी के गोरापड़ाव बाईपास स्थित जंगल में उसकी स्कूटी और किताबें जली हुई अवस्था में मिलीं, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

यथार्थ के पिता, योगेश मिश्रा, जो हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं, ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और विशेष कार्य बल (एसओजी) ने तत्परता से जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज में यथार्थ को जंगल की दिशा में जाते हुए देखा गया। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को सूचना मिली कि यथार्थ दिल्ली में है। शनिवार की देर रात पुलिस ने उसे दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में यथार्थ ने स्वीकार किया कि वह परिवार की किसी बात से नाराज था, इसीलिए उसने घर छोड़ने का फैसला किया और गुस्से में अपनी स्कूटी और किताबें जलाकर नष्ट कर दीं।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

अंततः यथार्थ को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया और उसकी सकुशल वापसी ने परिवार के सदस्य राहत की सांस ली। यह घटना न केवल परिवार के लिए, बल्कि हल्द्वानी क्षेत्र के लिए भी चर्चा का विषय बन गई है।

Ad_RCHMCT