हल्द्वानी के इस इलाके में अतिक्रमण हटाने को लेकर स्थानीय लोगों ने छेड़ा आंदोलन

ख़बर शेयर करें -

रेलवे के द्वारा हल्द्वानी में आज अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई की जा सकती है जिसको लेकर हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से रेलवे के अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर स्थानीय लोग अपनी कई मांगों को लेकर आंदोलन का मूड बना रहे हैं । लोगों का कहना है कि अगर उनके घर उजाले जाते हैं

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

तो उनके पुनर्वास की व्यवस्था सरकार द्वारा क्या की गई है उनके बच्चों के भविष्य को लेकर भी खतरा बना हुआ है सर्दी का मौसम है और ऐसे में यदि यहां पर कार्रवाई की जाती है तो हजारों की संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों का क्या होगा और वह कहां अपना आशियाना तलाशेगे

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: लालकुआं पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

अतिक्रमणकारियों के साथ क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश, सपा प्रदेश महासचिव शोएब अहमद तथा अब्दुल मतीन सिद्दीकी मौजूद हैं। गौरतलब है कि बनभूलपुरा क्षेत्र से रेलवे के अतिक्रमण को हटाने के लिए आज से रेलवे द्वारा पिलर तथा लोगों को नोटिस देने का काम शुरू किया जाना था , जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद है

Ad_RCHMCT