राज्य में कोरोना के नए मरीज मिले, इतने हुए एक्टिव केस

ख़बर शेयर करें -



उत्तराखंड में कोरोना के नए मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। ये सभी मरीज देहरादून में मिले हैं। वहीं देहरादून में 21 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हरिद्वार में भी 17 लोगों की जांच रिपोर्ट आने बाकी है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत


वहीं पूरे राज्य में कोरोना से लड़ने की तैयारी को परखा गया है। स्वास्थ सचिव आर राजेश ने देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में कोविड अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी हैं। इसके साथ ही राज्य के अन्य जिलों में भी कोरोना से लड़ने की तैयारियों को दुरुस्त किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'


उत्तराखंड में कोरोना के कुल एक्टिव केस अब 27 हो गए हैं। देहरादून में 10 एक्टिव केस हैं। नैनीताल में 4, उत्तरकाशी में 3 एक्टिव केस हैं। चंपावत, रुद्रप्रयाग और यूएस नगर में एक एक एक्टिव केस है। पिछले 24 घंटों के भीतर राज्य में कोरोना से 06 मरीज रिकवर भी हुए हैं।

Ad_RCHMCT