हल्द्वानी: मॉडर्न कृषि सेवा केंद्र में आग, समय पर काबू पाने से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के कालू सिद्ध मंदिर के पास स्थित मॉडर्न कृषि सेवा केंद्र में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलने पर अग्निशामक विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर समय रहते काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

इस दुकान में भारी मात्रा में कृषि रसायन, दवाइयाँ और यूरिया खाद रखी हुई थी। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दुकान के स्वामी द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और IVRI का 5-दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

राहगीरों ने दुकान से धुआं निकलते देख तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। दमकल की टीम ने कठिनाई से दुकान की शटर का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। आग ने दुकान को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था, लेकिन समय पर कार्रवाई के कारण बड़ी क्षति होने से बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी और तुरंत कार्रवाई की गई। आग पर काबू पाने में काफी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन परिणाम सुखद रहा।

Ad_RCHMCT