रिजॉर्ट में रेव पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संचालक समेत पांच पर मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।  ऋषिकेश के पास थाना लक्ष्मणझूला के मोहनचट्टी स्थित एक रिजॉर्ट में छापा मारकर पुलिस ने रेव पार्टी पकड़ी है। इस मामले में रिसोर्ट संचालक समेत दो दर्जन से अधिक युवकों को पकड़ा गया है। संचालक सहित पांच कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ 26 युवकों पर पुलिस एक्ट में कार्यवाही की गई है। पुलिस पार्टी में मिली सात युवतियों की काउंसलिंग कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

शनिवार देर रात्रि में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को सूचना मिली कि पाम व्यू रिजॉर्ट जोगियना, मोहन चट्टी में कुछ लोग हुडदंग मचा रहे हैं। जिस पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला रवि कुमार सैनी मय फोर्स के पहुंचे। रिजॉर्ट में कुछ लोग शराब पीकर ऊंची आवाज में डीजे बजाकर हुडदंग कर रहे थे।

कुछ लड़कियां भी पार्टी में डांस कर रही थी। होटल संचालक से रिजॉर्ट में शराब पिलाने के संबंध में पूछताछ की गई तो वह शराब पिलाने का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जिसपर पुलिस ने होटल संचालक तथा चार अन्य कर्मचारियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

 जिनमें अभय कुमार निवासी सोतीगंज थाना सदर मेरठ उत्तर प्रदेश, विनीत गोयल निवासी मोती नगर गाजियाबाद, असलम निवासी संगरूर मोहल्ला पटटीवाल कला पंजाब तथा अमनदीप निवासी कोटकपूरा जिला फरीदकोट पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

जबकि एक अन्य कर्मचारी विक्की जैन फरार चल रहा है। पुलिस ने रेव पार्टी करने वाले 26 लोगों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि मौके से मिली 07 युवतियों की काउंसलिंग की कार्यवाही की जा रही है।

Ad_RCHMCT