उत्तराखंड में पुल टूटने से कई कांवड़ यात्री फंसे, आठ का रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बड़ा हादसा हुआ है। उत्तरकाशी जिले के गौमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूट गया। इससे कई कांवड़ यात्री फंस गए। जिन्हें निकालने के लिए एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर आठ कांवड़ियों को सुरक्षित निकाला। बाकी के रेस्क्यू के लिए अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

पुलिस के मुताबिक कल देर रात्रि को जनपद उत्तरकाशी के पुलिस चौकी गंगोत्री द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चीड़वासा पुल टूट गया है। जिसमें लगभग 40 कावड़ियों नदी के दूसरे छोर पर फंस गए है। सूचना पर आज प्रातः एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 08 किमी पैदल दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 कांवडियों को सकुशल निकाल लिया गया है। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम इंचार्ज सावर सिंह द्वारा सैटेलाइट फ़ोन के माध्यम से बताया गया कि बाकी कांवड़ियों के रेस्क्यू के लिए टीम लगातार काम कर रही है, जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

Ad_RCHMCT