उत्तराखंड के प्रतापनगर के राजमहल में भीषण आग, हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड हुआ है। गढ़वाल मंडल के टिहरी जिले में प्रतापनगर के राजमहल में बुधवार को अचानक आग लग गई। इस आग पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। इससे राजमहल का एक कमरा पूरी तरह से जलकर राख हाे गया। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे राजमहल से धुएं का गुबार निकलता दिखा। जैसे ही आस-पास के लाेग वहां पहुंचे। तब तक आग एक कमरे काे अपने आगाेश में ले चुकी थी। आनन-फानन में तहसीलदार प्रतापनगर चंद्रमाेहन आर्य ,थाना अध्यक्ष लंबगांव शांति प्रसाद चमाेली अपनी टीम के साथ राजमहल पहुंचे और आग काे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि काबू पाना मुश्किल हाे गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

 शाम करीब चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। विगत तीन वर्ष पहले लाेनिवि के अधीन हाे चुके राजमहल मे अचानक लगी आग के संबंध में लाेनिवि के सहायक अधिक्षण अभियंता सतीश भट्ट ने बताया कि राजमहल में किसी प्रकार के विद्युत संबंधी  उपकरण भी नहीं थे, जिससे आग लगती। आग लगने के कारणो ंकी जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT