रामनगर-सदभावना क्रिकेट मैच में मीडिया इलेवन ने पुलिस इलेवन को 3 विकेट से पराजित कर कब्जाई ट्रॉफी।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-गणतंत्र दिवस के अवसर पर मीडिया इलेवन और पुलिस इलेवन की टीमों के बीच एक सदभावना क्रिकेट मैच का आयोजन एम.पी.इंटर कॉलेज के खेल मैदान में खेला गया।

जिसमें पुलिस इलेवन के कप्तान सी. ओ. रामनगर बी.एस. भाकुनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, 20 ओवर के मैच में पुलिस टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए।

जिसमें फिरोज आलम ने सर्वाधिक 20 एवं शकील अहमद ने 17, भगवान सिंह महर ने 15 तथा कप्तान बी.एस. भाकुनी ने 15 रनों का योगदान दिया।

मीडिया इलेवन की ओर से बबलू चन्द्रा ओर छवि कुमार ने 2-2 एवं अबूबकर मिकरानी ओर अमन ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

123 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 40 रनों पर 7 विकेट गवां दिये थे। उसके बाद सुहैल सिद्दीकी और जुबेर अहमद ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 83 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई ओर मीडिया इलेवन की टीम को 3 विकेट से ये मैच जिताया।

मीडिया इलेवन की ओर से सुहैल सिद्दीकी ने सर्वाधिक 39 ओर ज़ुबैर अहमद ने 37 रनों का योगदान दिया। पुलिस टीम की ओर से भगवान सिंह महर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 12 रन खर्च करके 3 महत्त्वपूर्ण विकेट प्राप्त किये इसके अतिरिक्त शकील अहमद,मनोज नयाल ओर संजय दोषाद ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

मीडिया इलेवन के ज़ुबैर अहमद को 37 रन ओर 4 कैच पकड़ने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। नवीन चन्द्र जोशी , विकास कुमार अंजान अंपायर तथा अमन पाठक ओर गौरव सत्यवली स्कोरर एवं मो०इसरार अंसारी कमेंटेटर की भूमिका में रहें।

मुख्यातिथि याना खान ने विजेता टीम के कप्तान जितेंद्र पपनै ओर उपविजेता टीम के कप्तान बी.एस. भाकुनी तथा दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

मैच के दौरान ए०आर०टी०ओ० संदीप वर्मा, सी०आर०पी०एफ०के कमांडर विक्रमजीत सिंह, बी०सी० माशीवाल, राजा सलमानी,नितेश जोशी, राजीव अग्रवाल, गणेश कुमार गगन, चंद्रसेन कश्यप, श्यामलाल, सलीम मालिक, विनोद पपनै, सिदार्थ पपनै, नदीम वारसी, रागिब खान, विक्की कश्यप, अर्जुन कश्यप, चद्रशेखर जोशी, मो०अदनान, अंशुमन आर्या, युवराज भट्ट, तरूण बिष्ट, पारस गोला, विक्की गोला, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ जफ़र सैफी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

पुलिस टीम की ओर से बी.एस. भाकुनी कप्तान , कोतवाल अरुण कुमार सैनी उपकप्तान, एस. एस. आई. प्रेम विश्कर्मा, शकील अहमद, भगवान सिंह महर, मनोज नयाल, फिरोज आलम, संजय दोषाद, गगन भण्डारी, हेमंत लुंठी, संजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, ने तथा मीडिया इलेवन की ओर से जितेंद्र पपनै कप्तान, चंचल गोला, बब्लू चन्द्रा , छवि कुमार, गिरीश पाण्डे, अबुबकर मिकरानी, जीवन कुमार, राजू वर्मा, सुहैल सिद्दीकी, ज़ुबैर अहमद, अमन , आदि ने प्रतिभाग किया।

Ad_RCHMCT