निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता मासीवाल द्वारा विधानसभा 61 रामनगर चुनाव हेतु किया नामांकन।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-61 विधानसभा रामनगर से आज निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता मासीवाल द्वारा विधानसभा चुनाव हेतु नामांकन किया गया।

नामांकन से पूर्व अपने समर्थकों के साथ श्वेता मासीवाल ने माँ गर्जिया का आशीर्वाद लिया। उसके बाद लखनपुर से अपने समर्थकों के साथ श्वेता मासीवाल द्वारा एसडीएम कार्यालय जाकर अपना नामांकन दायर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

नामांकन में श्वेता मासीवाल प्रस्तावकों के रूप में मोहनलाल, सौरभ शास्त्री, पूनम गुप्ता, संजय मेहता, जसपाल सेठी, हिमांशु अग्रवाल, मोहम्मद इसरार अंसारी, भास्कर चंद्र, खुशाली राम, आरती मेहरोत्रा आदि सभी वर्गों के नागरिक शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

नामांकन के बाद निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता मासीवाल के कोसी रोड स्थित कार्यालय का उद्घाटन हुआ। प्रत्याशी द्वारा अपने मीडिया से अपना विजन और एजेंडा भी साझा किया गया जिसमें नए रामनगर की नई तस्वीर का विजन उन्होंने पेश किया। पूरे नामांकन कार्यक्रम बड़ी संख्या में रामनगर के दूरदराज से आए समर्थक भी शामिल थे।

Ad_RCHMCT