रामनगर देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल की हुई बैठक,नये सदस्यों को दिलाई सदस्यता

ख़बर शेयर करें -

आज दिनाक 18.09.2024 को देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल रामनगर ईकाई की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुवर व प्रदेश महामंत्री राजकुमार केशरवानी के निर्देशानुसार रामनगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष विपिन काण्डपाल कि अध्यक्षता में ग्रीनवैली नियर नगर पालिका रामनगर में सम्पन्न हुई।

जिसमे रागनगर नगर पालिका क्षेत्र में जुडी पाँच ग्राम सभाएँ कानिया, गौजानी, चोरपानी, शिवलालपुर रियूनियाँ, शिवलालपुर पाण्डे आदि क्षेत्रो में रामनगर व्यापार मण्डल का विस्तार होने पर व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारीयों ने हर्ष व्यक्त किया। व संकल्प लिया कि नये शामिल क्षेत्रों से हम व्यापारीयो की समस्याओं के लिए हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगे।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को उड़ान: सीएम धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- आपकी कार्यशैली और संवेदनशीलता ही अब आपकी असली पहचान

इन क्षेत्रो में अपना सदस्यता अभियान चलायेगे। जिसमे व्यापार मण्डल के सभी पदाधिकारी अपनी भागीदारी निगायेगे। बैठक में कुछ नये सदस्यों को आज व्यापार अध्यक्ष विपिन काण्डपाल ने व्यापार मण्डल की सदस्यता ग्रहण करायी। जो इस प्रकार है। विकास सक्सेना, रिजवान कुरैशी, गहेश भारद्वाज, कमल बिष्ट, मुजाहिद खान, फरीद कुरैशी, मदन मोहन कशमीरा, सोमिल रावत, नीरज बिष्ट आदि व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण करवायी।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में उमड़ा जनसैलाब: सीएम धामी के 5 साल पूरे होने पर भव्य स्वागत; 'सेवा पखवाड़े' के पहले ही दिन 3.5 हजार से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

इस अवसर पर व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष दीप जोशी (मुकुल), नगर महिला अध्यक्षा हुस्नतारा, व्यापार मण्डल सणाक राजेन्द्र महरा, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र महरा, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, जिला उपाध्यक्ष पुरन कोहली, गहामन्त्री शेखर नैनवाल, अमित अग्रवाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT