मौसम विभाग का अलर्ट: पांच जिलों में  बारिश, बिजली चमकने का खतरा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ता नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने मंगलवार के लिए प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में बारिश, बादल गरजने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। चेतावनी को देखते हुए लोगों को सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और बादल गरजने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand के भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित खैरना के पास रडार गन की जद में आए तेज रफ्तार वाहन, ओवर स्पीडिंग पर ताबड़तोड़ चालान

मौसम विभाग की सलाह – सावधानी जरूरी

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है:

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में BPCL अस्पताल का सीएम धामी ने लोकार्पण किया, उच्च हिमालयी क्षेत्र में मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं।

गरज-चमक के दौरान घर के अंदर रहें और खिड़की-दरवाजे बंद रखें।

बिजली से चलने वाले उपकरणों से दूर रहें।

सुरक्षित स्थानों, जैसे पक्के मकानों में शरण लें।

पेड़ों के नीचे खड़ा न हों।

पालतू जानवरों को बाहर न बांधें।

चारधाम यात्रा से पहले मौसम की चुनौती

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ धाम को आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन बनाने का मास्टर प्लान, सीएम धामी ने दिव्य स्वरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा से पहले भी मौसम का यह बदला रुख चिंता का विषय बना हुआ है। चारों धामों में तापमान अब भी माइनस में दर्ज किया जा रहा है। अन्य धामों में भी ठंड का असर बना हुआ है, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Ad_RCHMCT