उत्तराखंड में मौसम विभाग ने किया ऑरेंज येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून।यहां मौसम में 10 से 14 अप्रैल के बीच में अनूठा बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने दस से बारह अप्रैल तक इस अवधि के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया था। अब 13 और 14 अप्रैल के लिए बारिश और ओलावृष्टि येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों के लिए विशेषकर अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, 13 और 14 अप्रैल के लिए उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिंह ने कहा कि, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश


ओलावृष्टि से खुले में रहने वाले मवेशी चोटिल हो सकते हैं। उन्होंने काश्तकारों को खेत में रखी कटी फसल सुरक्षित स्थानों में रख लेने को कहा है। उनके मुताबिक, 12 की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जएगा।पर्वतीय क्षेत्रों में सफर करने वालों को भी सावधान रहने को कहा गया है।

Ad_RCHMCT