मौसम विभाग ने 2 अगस्त तक जारी किया अलर्ट, आम जनता को सतर्क रहने की सलाह

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून की बरसात का दौर जारी है और प्रदेशवासियों को अभी राहत मिलने के आसार कम ही हैं। मौसम विभाग ने अगस्त की शुरुआत तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज भी राज्य के चार पहाड़ी जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जबकि बाकी नौ जिलों में तेज से अति तेज बारिश के साथ गर्जन और बिजली चमकने का अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सीएम धामी से की मुलाकात; मुख्यमंत्री ने मांगों के नियमानुसार परीक्षण और जल्द समाधान के दिए निर्देश

मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वाल मंडल के देहरादून जिले और कुमाऊं मंडल के नैनीताल, पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। शेष जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आगामी तीन दिनों तक, यानी 2 अगस्त तक, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 31 जुलाई को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी गर्जन और बिजली के साथ तेज बारिश का दौर रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

अगस्त की शुरुआत भी बारिश के साथ ही होगी। 1 अगस्त को पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। बाकी जिलों में तेज बारिश के साथ गर्जन-चमक का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड का 12 घंटे में पुनर्निर्माण: भाऊवाला से लौटते समय सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

2 अगस्त को भी देहरादून, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। अन्य जिलों में बारिश के तीव्र दौर और गर्जन-चमक की संभावना बनी रहेगी।

Ad_RCHMCT