पानी को लेकर कहासुनी, बात बढ़ी तो भाई ने ही कर दी भाई की हत्या

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। खेत में पानी देने को लेकर उपजे विवाद में युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  मामला उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र का है। मृतक के भाई प्रह्लाद सिंह के अनुसार, 29 जुलाई की शाम करीब 6 बजे सुरजीत सिंह अपने खेत में मोटर से पानी चला रहा था। पास ही उसका चचेरा भाई रोहित भी अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। उसी दौरान गांव का ही हरजीत, सुरजीत के पास पहुंचा और मोटर को लेकर विवाद करने लगा। उसने गाली-गलौज की और कुछ देर बाद वहां से चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

करीब आधे घंटे बाद निशान सिंह (पुत्र गोपाल सिंह) अपनी बेटी अमरजीत कौर के साथ सुरजीत के खेत पहुंचा और दोनों ने भी सुरजीत से तीखी बहस शुरू कर दी। इसके बाद तीनों—निशान, हरजीत और अमरजीत—ने दोबारा आकर सुरजीत के साथ झगड़ा किया। इसी बीच निशान सिंह ने तमंचा निकाला और सुरजीत पर गोली चला दी। गोली लगते ही सुरजीत जमीन पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सुरजीत को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल सितारगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान जब रोहित उसे बचाने पहुंचा, तो निशान सिंह ने उस पर भी तमंचा तान दिया, लेकिन शोर सुनकर आरोपी फरार हो गया।

मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपी निशान सिंह पहले भी पानी की मोटर को लेकर सुरजीत से कई बार झगड़ चुका था और लंबे समय से रंजिश रखता था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT