बारिश की वापसी: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, सतर्क रहें उत्तराखंड के लोग

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भले ही मानसून की विदाई की घोषणा हो चुकी हो, लेकिन बारिश का सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर तेज बारिश के दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 5 से 8 अक्टूबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, जबकि 6 और 7 अक्टूबर को बारिश का असर सबसे ज्यादा देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सुरक्षा चक्र तैयार! ड्रोन से होगी निगरानी, भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगा 'क्लीन स्वीप' एक्शन

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक सीएस तोमर के मुताबिक, बीते कुछ दिनों की तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में निम्न दबाव का क्षेत्र बना। इस सिस्टम के प्रभाव से मानसून की विदाई की प्रक्रिया थम गई और पश्चिमी विक्षोभ के मिलने से एक बार फिर बारिश सक्रिय हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में जुटा कृषि दिग्गजों का महाकुंभ: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने किया 'एलुमनाई मीट' का उद्घाटन; छात्रों संग की धान की रोपाई

मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां बिजली चमकने और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के कैप्टन अजय पंत को भारतीय उच्चायोग का पूरा सहयोग, संसद अजय भट्ट

विभाग का कहना है कि 8 अक्टूबर के बाद बारिश में थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं, लेकिन तब तक लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और सतर्कता बरतने की जरूरत है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने भी अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं।

Ad_RCHMCT