मौसम विभाग की चेतावनी- होली से पहले कहीं बारिश तो कहीं हो सकती है बर्फबारी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने 23 मार्च तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, जनपदों में बरसात और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग का कहना है कि 19 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर तथा अल्मोड़ा जनपद में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात और बर्फबारी हो सकती है। जबकि 20 और 21 मार्च को मौसम शुष्क रहने के साथ 22 मार्च को उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बरसात और उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमपात भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम

साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, तथा पिथौरागढ़, जनपदों में 23 मार्च को हिमपात और बरसात होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के शेष जनपदों में इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा जनपदों में 19 मार्च को कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना व्यक्त करते हुए कहीं-कहीं जान माल की हानि होने की भी संभावना जताई है।

Ad_RCHMCT