प्रेमी के साथ फरार हुई एक बच्चे की मां, 6 माह पहले हुआ था पति से तलाक, पुलिस ने कईयों को उठाया

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रेम प्रसंग के चलते काठगोदाम क्षेत्र से एक तलाकशुदा महिला समुदाय विशेष के युवक के साथ फरार हो गई। इस मामले में पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का राजपुरा में विवाह हुआ था और उसका एक बच्चा भी है। बताया जाता है कि उसका 6 माह पहले तलाक हो गया। इस बीच महिला धर्म समुदाय के युवक के साथ फरार हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

इस पर काठगोदाम थाना पुलिस महिला की तलाश में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

Ad_RCHMCT