दिन में करता था रैकी, रात में सूनसान इलाकों में करता था चोरी की वारदातें, दबोचा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बन्द घरों के ताले तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके कब्जे से 9 लाख का माल बरामद किया गया है। 

पुलिस के अनुसार सरस्वती विहार, धान मिल, तल्ली हल्द्वानी निवासी गीता पलड़िया पत्नी ललित मोहन पलड़िया बीती 25 जून को अपने मायके गयी हुई थी। जब वह दो जुलाई को वापस लौटी तो चैनल गेट के ताले टूटे हुए थे। साथ ही अलमारी में रखे सोने के जेवरात और करीब डेढ़ लाख रूपये की नकदी गायब थी। इस पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कोतवाल हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम को लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को अजर्ट किया। इस आधार पर सफलता हाथ लग गई। पुलिस ने चोर को हैड़ागज्जर हिमालयन फ्लौरा नर्सरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोर आबिद पुत्र स्व मो. मोहम्मद हुसैन निवासी डोगपुरी थाना गदरपुर जिला ऊधम सिंह नगर के कब्जे से चोरी गई रकम व जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त अकेले ही दिन के समय बन्द घरों की रैकी करता है और रात के समय सुनसान रास्तों से होते हुए टारगेट किये गये घरों में घुसकर रात के समय नकबजनी की घटना को अन्जाम देता है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

वह पूर्व में भी  इस प्रकार की घटनाओं को अन्जाम दे चुका है। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रूपये बताई जा रही है। आरोपी पूर्व में भी नकबजनी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, एसएसआई विजय मेहता, एसआई गुलाब सिंह, जगदीप नेगी, दिनेश जोशी, गौरव  जोशी, बबीता, हेड कांस्टेबल इशरार नबी, कांस्टेबल बंशीधर जोशी, अरुण राठौर, ललित मेहरा, घनश्याम रौतेला, एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी, हेड कांस्टेबल कुन्दन कठायत, त्रिलोक रौतेला, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, अशोक रावत शामिल रहे।

Ad_RCHMCT