यहाँ इस हालत में मिला युवक का शव, सनसनी,जाँच मे जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं। यहां रेल पटरी पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैली हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत होने का अंदेशा है।

यह भी पढ़ें 👉  80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम आवास में गूंजा 'वंदेमातरम्': मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

जानकारी के अनुसार नगर से लगभग एक किमी दूर आईओसी डिपो के समीप रेल पटरी में लगभग 30 वर्षीय युवक का बीचों-बीच से कटा हुआ शव मिलने की सूचना पर लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा और जीआरपी लालकुआं की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लिया तथा शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टिया रात्रि में गुजरने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत होने का अंदेशा है। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

Ad_RCHMCT