डीएम की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में चैती मेले की तैयारियों को लेकर हुई आवश्यक बैठक।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड का प्रसिद्ध चैती मेले को लेकर काशीपुर में तैयारियां शुरू हो गई है और बता दें कि जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में आज को देर सांय कैम्प कार्यालय में काशीपुर में आयोजित होने वाले चैती मेले की तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक आहुत की गयी।

जिलाधिकारी ने अधीशासी अभियन्ता लोनिवि काशीपुर को निर्देश दिये कि मेला क्षेत्रान्तर्गत सभी मार्गों को गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित करें। उन्होने नगर आयुक्त काशीपुर को निर्देशित किया कि मेले में साफ-सफाई एवं मेले में पर्याप्त मात्रा में कूड़ादान की व्यवस्था दुरूस्त रखें। उन्होने कहा कि नगर निगम मेले में मोबाईल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

उन्होने सिचांई विभाग को निर्देश दिये कि मेले क्षेत्रान्तर्गत सभी नहरों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि नहर से सीवर पाईप हटवायें एवं ऐसे लोगो के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने एसडीएम काशीपुर को निर्देश दिये कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

उन्होने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बना कर मेले में स्वास्थ्य सेवाओं की भी व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु मेले में आने वाले लोगों के लिए थर्मल स्केंनिग, मास्क, सेनेटाईजर आदि की व्यवस्था की जाये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया की मेले में शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, मुख्य कोषाधिकारी पंकज कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन, उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, अभय प्रताप सिंह, ओसी मनीष बिष्ट, नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय आदि उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT