BREAKING-पहली केबिनेट में संगठन ने सीएम को सौंपा दृष्टि पत्र।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-पहली केबिनेट में संगठन ने सीएम को सौंपा दृष्टि पत्र।।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहली केबिनेट के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरकार का दृष्टि पत्र सौंपा।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा प्रदेश महामन्त्री संगठन अजेय कुमार ने सीएम को दृष्टि पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा और भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल सभी जिलों में हल्की-मध्यम बारिश व बर्फबारी, 7 जिलों में भारी वर्षा व तेज हवाओं का अलर्ट।

और सरकार उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य को तरक्की की दिशा मे ले जाने के लिए अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 6 विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं की समीक्षा, 15 जून तक शासनादेश जारी करने के निर्देश।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जो संकल्प प्रदेश की देवतुल्य जनता के समक्ष रखे थे, उन पर जनता ने सहमति देते हुए अपना आशीर्वाद दिया। राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प बद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET 2026 : कल 3 मई को हल्द्वानी में इन इन centre में होगी NEET परीक्षा

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT