चैती मेला-काशीपुर में आयोजित होने वाले चैती मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिये निर्देश।।

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर में आयोजित होने वाले चैती मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिये निर्देश।।

रूद्रपुर – जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में बुधवार को देर सांय कैम्प कार्यालय में काशीपुर में आयोजित होने वाले चैती मेले की तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक आहुत की गयी।

जिलाधिकारी ने अधीशासी अभियन्ता लोनिवि काशीपुर को निर्देश दिये कि मेला क्षेत्रान्तर्गत सभी मार्गों को गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

उन्होने नगर आयुक्त काशीपुर को निर्देशित किया कि मेले में साफ-सफाई एवं मेले में पर्याप्त मात्रा में कूड़ादान की व्यवस्था दुरूस्त रखें। उन्होने कहा कि नगर निगम मेले में मोबाईल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने सिचांई विभाग को निर्देश दिये कि मेले क्षेत्रान्तर्गत सभी नहरों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें।

उन्होने कहा कि नहर से सीवर पाईप हटवायें एवं ऐसे लोगो के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

जिलाधिकारी ने एसडीएम काशीपुर को निर्देश दिये कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये। उन्होने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बना कर मेले में स्वास्थ्य सेवाओं की भी व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।

उन्होने कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु मेले में आने वाले लोगों के लिए थर्मल स्केंनिग, मास्क, सेनेटाईजर आदि की व्यवस्था की जाये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया की मेले में शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, मुख्य कोषाधिकारी पंकज कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन, उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, अभय प्रताप सिंह, ओसी मनीष बिष्ट, नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय आदि उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT