लूट की घटना को अंजाम देने वाला ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 29.04.2026 को वादी सुरजीत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी तुमडिया डाम द्वितीय, मालधन चौड़, रामनगर द्वारा थाना रामनगर में तहरीर दी गई कि वह अपने पुत्र के साथ वाहन संख्या UK18N-7913 से हाथीडंगर से मालधन अपने घर जा रहे थे।
इसी दौरान रास्ते मे 02 स्कूटी सवारों ने उनका पीछा कर वाहन रोक लिया। इसके बाद 4 अज्ञात युवकों द्वारा तमंचा तानकर मारपीट की गई तथा उनकी जेब से ₹10,000 नकद और मोबाइल फोन लूट लिया गया।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में FIR No- 128/26 धारा 115/309(4)/351(3) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी किए जाने हेतु श्री मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी को निर्देशित किया गया. निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री अमित सैनी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुशल पतारसी-सुरागरसी के आधार पर *दिनांक 02.05.2026 को आमपोखरा रेंज क्षेत्र से 03 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार* कर लिया गया था। जिसमे से एक अभियुक्त साहिल पुत्र बहादुर राम निवासी मालधन रामनगर नैनीताल लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक महोदय द्वारा 10 हजार रु का इनाम भी घोषित किया गया था।
इसी क्रम में जनपद नैनीताल की एसओजी टीम द्वारा साहिल उपरोक्त को कल दिनांक 29-06-26 को ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिसे आवश्यक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय पेश कराया जा रहा है
गिरफ्तार अभियुक्त-
साहिल पुत्र बहादुर राम निवासी मालधन रामनगर नैनीताल
पुलिस टीम-
1- SI मोहन सिंह SOG
2- HC त्रिलोक रौतेला SOG
3- HC कुंदन रौतेला SOG
4- C अनिल गिरी SOG




