बाली का हुआ वध,सुग्रीव को मिला सिंहासन,सीता की खोज में हनुमान लंका प्रस्थान

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-भवानी गंज में चल रही रामलीला के नवें दिवस श्रीराम सुग्रीव मिलन, बाली वध और हनुमान जी द्वारा सीता माता की खोज का सुंदर मंचन किया गया। हनुमान जी की भूमिका में रामपाल किशोर अग्रवाल ने जबरदस्त अदाकारी की और माता जानकी का पता लगाने के लिए हवा में उड़ कर लंका की ओर प्रस्थान करने के दृश्य को प्रोजेक्टर के माध्यम से हाईटेक तरीके से दिखाया गया। जिसे देख दर्शक आश्चर्य चकित हो गए। इस दृश्य को देख दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

रामलीला मंचन के माध्यम से दिखाया गया कि सुग्रीव को राजगद्दी दिलाने के बाद सुग्रीव द्वारा अपना किया वादा भूल जाने पर लक्ष्मण क्रोधित मुद्रा में उनके पूरे राज्य महल को नष्ट करने के लिए चल देते हैं जिसके बाद सुग्रीव उनसे क्षमा याचना करते हैं और सीता माता की खोज करने में अपने बानरी सेनाओं को लगा देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

लक्ष्मण की भूमिका में कृष्ण कुमार शर्मा और राम की भूमिका में प्रदीप पूठिया और सीता की भूमिका में इंद्र लाल ने अदाकारी दिखाई।

श्रीराम विलाप, जटायु मोक्ष, शबरी आश्रम,सुग्रीव राज्याभिषेक का भी बीती रामलीला में शानदार मंचन दिखाया गया। सुग्रीव की भूमिका में ओमप्रकाश आर्य वंशी और बाली की भूमिका मे किशोर चंद्रा ने अच्छा अभिनय किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नवे दिवस की रामलीला के मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता दिनेश मेहरा द्वारा किया गया।
इस मौके उनके साथ मंगल सिंह और तेजश्वर घुघत्याल भी मौजुद रहे।

Ad_RCHMCT