बड़ी खबर-(रामनगर) डीएम के निर्देश पर कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी, भारी मात्रा मे घरों में छुपाकर रख रखी शराब बरामद

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर-नैनीताल जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशन में अवैध कच्ची मदिरा निर्माण एवं  अवैध कच्ची शराब भंडारण और बिक्री के अड्डों को समूल विनिष्टकरण के दिशा निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल एवं उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 3 रामनगर के मालधन छोर में आबकारी टीम घरों में दबिश दो दबिश के दौरान घरों में अवैध रुप से कच्ची शराब को छुपाकर रखी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

मौके पर टीम ने मोहन नगर और तुमड़िया एवं मालधन छोड़ से तथा मालधन 7  नंबर आदि अलग अलग जगहों पर अवैध कच्ची शराब बेचने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जारी है और मौके से लगभग कुल 90 लीटर शराब बरामदी की गई हैं लगभग तीन अभियोग पंजीकृत किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश

उक्त व्यक्तियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 में  अभियोग पंजीकृत किए जा रहे है शराब तस्करों को चिन्हित कर आगे की कार्यवाही की जा रहीं हैं उक्त दबिश निरंतर आगे भी जारी रहेगा। मौके पर टीम मे उमेश पाल आबकारी निरीक्षक  अन्य आबकारी कार्मिक मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT