नदी में नहाते समय डूबे दो में से एक युवक को बचाया, दूसरे ‌की तलाश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दो युवकों के नदी में नहाने के दौरान डूबने से हड़कंप मच गया। घटना  ऋषिकेश में शुक्रवार को तब हुई जब दिल्ली से आए पांच युवकों में से दो युवक कौड़ियां पुल से आगे स्थित शक्ति नहर में नहाने के दौरान बहने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

स्थानीय दुकानदार की तत्परता से एक युवक को बचा लिया गया। अखिलेश (24), निवासी दिल्ली, को लोकल दुकान मालिक ने चेन की मदद से सकुशल रेस्क्यू किया। जबकि दूसरा युवक मयंक (24) पानी के तेज बहाव में बह गया। 

यह भी पढ़ें 👉  80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम आवास में गूंजा 'वंदेमातरम्': मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मयंक की तलाश शुरू कर दी है। एसडीआरएफ टीम ने नदी में डूबे युवक की तलाश तेज कर दी है और बचाव कार्य जारी है।

Ad_RCHMCT