ऑनलाइन रिश्ताः होटल में शारीरिक शोषण और फिर इनकार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक युवती ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के बाद युवक से शादी का वादा करने के बाद शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में युवक शादी से मुकर गया। यह शर्मनाक घटना देहरादून के बिंदाल रोड के एक युवक के खिलाफ सामने आई, जिसके खिलाफ अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे देहरादून और मसूरी के होटलों में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी के वादे से मुकर गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

युवती ने कोर्ट में मामला दायर किया और कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ग्वालियर निवासी पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि दो साल पहले, जब उसकी मां उसकी शादी के लिए लड़का ढूंढ रही थी, तो उसने एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया। यहां उसकी मुलाकात देहरादून के एक युवक से हुई, जिसने खुद को एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर बताते हुए 50 लाख रुपये का सालाना पैकेज बताया। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी और युवक ने युवती से शादी का वादा किया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

युवती का कहना है कि युवक ने उसे कई बार देहरादून और मसूरी के होटलों में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। युवक उसे बार-बार शादी का वादा करता रहा, लेकिन बाद में उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि 20 नवंबर 2024 के बाद युवक ने उससे संपर्क करना बंद कर दिया और शादी के लिए कोई भी आश्वासन नहीं दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

पीड़िता ने पहले नगर कोतवाली पुलिस में शिकायत की, लेकिन जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT