इस जिले में 24 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी का आया आदेश

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के उत्तराखण्ड के लिए 5 दिनों की जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान के तहत 24 जनवरी को जनपद हरिद्वार के कुछ जगह घना कोहरा, कहीं-कही शीत दिवस व शीत लहर की सम्भावना व्यक्त करते हुए चेतावनी (येलो अलट) जारी की गयी है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने 24 जनवरी को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

वर्तमान शीतकालीन आपदा के मध्येनजर विद्यालयों मेंं जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 24 जनवरी को जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार अन्तर्गत दिनांक 24 जनवरी, 2024 को समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Ad_RCHMCT