हल्द्वानी-वन प्रभाग कार्यालय परिसर में हरेला महोत्स्व के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-बुधवार को हल्द्वानी वन प्रभाग कार्यालय परिसर में हरेला महोत्स्व के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि बाबू लाल, प्रभागीय वनाधिकारी, हल्द्वानी वन प्रभाग द्वारा तिकोनिया वन कार्यालय परिसर, पार्कों एवं आवासीय परिसर में फल, फूल एवं औषधियों के अनेकों प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में हल्द्वानी वन प्रभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी पौधों का रोपण किया गया।

जिसमें रोशनी आर्या मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, अनिल कपिल प्र0अ0, रमेश सिंह नेगी प्र0अ0, मनोज पाण्डे, हिमांशु पाठक, रेनु आर्या, रोहित गुप्ता, विपिन मसीह, मयंक धपोला, उमाशंकर, सुनील कुमार सहित समस्त कार्मिकों द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

Ad_RCHMCT