UTTARAKHAND-यहाँ सड़क हादसे में तीन की मौत,परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य मे भी सड़क हादसे कम नहीं हो रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से दुखद खबर सामने आ रही है।ताजा मामला रुड़की के मंगलौर कोतवाली के निकट दिल्ली हरिद्वार मार्ग एनएच 58 पर सड़क किनारे खड़े डीसीएम में ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, इस टक्कर में सड़क पार कर रहे एक राहगीर को भी चपेट में ले लिया, राहगीर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

और कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमे कार चालक सहित दो लोगो की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

तीन लोगो को हॉयर सेंटर के लिए रैफर कर दिया है। कार दुर्घटना में अभी तक तीन लोगो की मौत हो चुकी है। मृतक कार सवार मेरठ क्षेत्र के बताए गए है जो हरिद्वार से वापस मेरठ लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।वही मौत की सूचना पर परिवार मे कोहराम मच गया है।

Ad_RCHMCT