रामनगर में राजकीय शिक्षक संघ का चरणबद्ध आंदोलन शुरू,चॉक डाउन हड़ताल

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। उत्तराखंड में प्रधानाचार्य सीधी भर्ती परीक्षा को निरस्त करने और प्रधानाचार्य के पद पर शत प्रतिशत पदोन्नति की मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। 

राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के आह्वान पर आज दिनांक 2 सितंबर 2024 को ब्लाक रामनगर के विभिन्न विद्यालयों में चौक डाउन किया गया, इस अवसर पर सभी शिक्षक अपने अपने विद्यालय में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया ,पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल द्वारा अवगत कराया गया कि पूरे प्रदेश में प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सभी ब्लॉकों के शिक्षकों द्वारा इसमें सहयोग किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार द्वारा सभी शिक्षकों से पूर्णमनोयोग से सहयोग करने की बात की गई ,ब्लॉक मंत्री अनिल कड़ाकोटी द्वारा कार्यकारिणी द्वारा प्रेषित कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी शिक्षको से तन मन से सहयोग करने की अपेक्षा की गई ब्लाक रामनगर के देवीपुरा, जससगांजा , गुल्लरघटटी, पाटकोट, मोहान, गौजानी ,ढिकुली ,मालधनचौड़, सेमलखलिया, तुमरियाडैम, क्यारी, बैलजुडी, ढेला, करनपुर, नारायणपुर, छोई , राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुकम, शिवनाथपुर,पटरानी , चंद्रनगर, ढेला,अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रामनगर और ब्लॉक के सभी विद्यालयो द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

इसी के तहत, 2 सितंबर सोमवार को प्रदेशभर के हजारों राजकीय शिक्षक चॉक डाउन हड़ताल पर चले गए हैं। रामनगर ब्लाक में भी इस हड़ताल का जबर्दस्त असर देखा जा रहा है, जहां सभी राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडियट कॉलेजों में शिक्षण कार्य ठप है।

संगठन के प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल ने कहा कि विभागीय अधिकारियों और सरकार की हठधर्मिता के कारण शिक्षक संघ को यह कठोर कदम उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में आज शिक्षण कार्य पूरी तरह से ठप है। अगर आज की हड़ताल के बाद भी सरकार उनकी मांगों पर गंभीर नहीं होती, तो 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षक काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

इसके अतिरिक्त, 6 सितंबर को जिला मुख्यालय पर सभी शिक्षक अपने व्यक्तिगत अवकाश (CL) लेकर प्रदर्शन करेंगे। 9 सितंबर को प्रांतीय और मंडल कार्यकारिणी देहरादून निदेशालय में धरना प्रदर्शन करेगी। 10 सितंबर से देहरादून निदेशालय में क्रमिक अनशन शुरू होगा, जो 13 सितंबर तक जारी रहेगा। 14 सितंबर 2024 से देहरादून मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।

हड़ताली शिक्षकों ने ढेला इंटर कॉलेज में नारेबाजी करते हुए हीरा सिंह राणा, गिर्दा और बल्ली सिंह चीमा के जनगीत भी प्रस्तुत किए।

Ad_RCHMCT