अन्तर्राष्ट्रीय दिवस पर पीएम की घोषणा, सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली: महंगाई से परेशान आम आदमी को राहत मिली है। कल उज्जवला में राहत के बाद अब सभी के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये सस्ता हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने ट्विट करके इसकी जानकारी दी है। सरकार के इस कदम से देशभर के लाखों परिवारों का वित्तीय बोझ कम होगा। पीएम मोदी ने महिला दिवस के अवसर पर ट्विट करके कहा कि आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

पीएम उज्ज्वला योजना पर मिलने वाली सब्सिडी एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी 31 मार्च 2025 तक मिलेगी। इस तरह से अगले एक वर्ष के दौरान योजना के तहत आने वाले परिवारों को 12 एलपीजी सिलेंडर 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी के साथ मिलेगी।

Ad_RCHMCT