12 वर्ष की बच्ची के साथ एक साल से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

ख़बर शेयर करें -

12 वर्ष की बच्ची के साथ एक साल से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को सूचना मिलने के 12 घंटे के अंदर उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ़्तार

बुधवार को थाना ट्रांजिट कैंप में वादी द्वारा एक प्रार्थना पत्र बाबत स्वयं की नाबालिक भांजी उम्र करीब 12 वर्ष के साथ पिछले 1 वर्ष से पड़ोस में रहने वाले शंकर जायसवाल के किराएदार संजय पासवान द्वारा दुष्कर्म करने व किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने व

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि के लिए एआई (AI) का सहारा: मुख्य सचिव ने दिए कर चोरी रोकने को AI आधारित तंत्र और विभागों के डेटा इंटीग्रेशन के निर्देश

होली के दिन में पीड़िता को अकेला पाकर पुनः दुष्कर्म करने के संबंध में दाखिल की दाखिला तहरीर के आधार पर थाना ट्रांजिट कैंप में मुकदमा नंबर 83 /23 अंतर्गत धारा 376 आईपीसी व 5 बटे 6 पॉक्सो एक्ट बनाम संजय पासवान पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक नीमा बोहरा के सुपुर्द की अभियुक्त संजय पासवान की गिरफ्तारी हेतु

यह भी पढ़ें 👉  ख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: रामनगर के विद्यालयों ने की ऑनलाइन भागीदारी, 16 सितंबर को चुने गए विद्यार्थियों से संवाद करेंगे सीएम धामी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक क्राइम /पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन पर क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण पर प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैंप के द्वारा अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई टीम द्वारा गुरुवार को महाराजा पैलेस के सामने रुद्रपर से अभियुक्त संजय कुमार पासवान पुत्र कपिल देव पासवान निवासी शंकर जायसवाल के किरायेदार जगतपुरा वार्ड नं 39 गली न 06 थाना ट्रांजिट कैंप मूल निवासी ग्राम कुशाला थाना त्रिवेणी गंज जिला सूहपोर बिहार उम्र 43 वर्ष बिहार को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

अभियुक्त अपने पैतृक गांव बिहार भागने के फिराक में था। अभियुक्त संजय पासवान उपरोक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं ।

Ad_RCHMCT