किशोरी से दुष्कर्म करने वाले शातिर को पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में किशोरी से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में आरोपी सात माह से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना मकान बेच दिया और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था, अब पुलिस की पकड़ में आ चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपदों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हर माह के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जारी किए निर्देश

पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर थाना पिरान कलियर में दिल्ली से प्राप्त जीरो FIR के आधार पर 7 मार्च 2024 को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी पर धारा 363, 366, 376/1, 354B, 506 IPC और 3/4 POCSO एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं। नाबालिक और महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेने के लिए एसएसपी हरिद्वार ने सख्त दिशा निर्देश जारी किए थे, जिसके बाद कलियर पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के अस्पतालों का 31 मार्च 2027 तक होगा NABH एक्रीडिटेशन; मुख्य सचिव ने दिए 3 माह में किडनी ट्रांसप्लांट व 24×7 डायलिसिस शुरू करने के निर्देश

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी और सर्विलांस तकनीक का इस्तेमाल किया। अंततः, आरोपी अनवार पुत्र शाहिद, निवासी म.न. 313 सेक्टर 23 संजय नगर, थाना मधुबन बापूधाम, जनपद गाज़ियाबाद को हापुड़, उत्तर प्रदेश से पकड़ने में सफलता हासिल की।

Ad_RCHMCT