दुःखद- पहाड़ी से गिरने से गर्भवती महिला की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में गुरूवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर से गिरकर एक दिल्ली की आठ माह की गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने दिल्ली पुलिस की सहायता से मृतका का शव बरामद कर लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के कश्मीरी गेट थाने से एक टीम गुरुवार को घटनास्थल पर पहुंची। दंपति, जिसमें पति आकाश और उसकी 26 वर्षीय पत्नी हिमांशी शामिल थे, आठ अक्तूबर को गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। गंगा स्नान के बाद वे मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय, हिमांशी पहाड़ से गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पति ने घटना को डर से छिपाने का कारण बताया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Ad_RCHMCT