यहां फांसी के फंदे में झूली प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल, मौत

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर। शुक्रवार देर रात शहर के नामचीन रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रिसिंपल ने अपने ओमेक्स स्थित आवास में फांसी लगा कर जान दे दी। वह गंगेज सी टावर के फ्लैट नंबर 107 में रहती थीं। फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला सका हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में डॉ. सलीम अली की जयंती पर 'बर्ड फेस्टिवल 2026' का उत्साहपूर्ण आगाज: विद्यार्थियों ने सीखे पक्षी अवलोकन के गुर

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे घटना का तब पता लगा जब पायल के पति संयुक्त भारती घर लौटे। ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले संयुक्त भारती पत्नी पायल को पंखे पर झूलता देख चीख पड़े। उनकी चीख सुन पड़ोसी मैके पर पहुंचे।आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

पायल भारती के घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। घटना के वक्त पायल की 9 वर्षीय छोटी बेटी घर में सो रही थी, जबकि बड़ी बेटी एनसीसी कैंप में बाहर गई हुई है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस पायल के पति और बच्चों से पूछताछ कर रही है।

Ad_RCHMCT